रायपुर : महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया नमन

PTV BHARAT 24 AUGUST 2026 – रायपुर : महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया नमन – छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश की आजादी के लिए किया सर्वोच्च बलिदान

वित्त मंत्री ने कहा कि राजगुरु ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में हमेशा स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि राजगुरु ने भगत सिंह और सुखदेव के साथ मिलकर ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया और देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

युवाओं के लिए प्रेरणा हैं राजगुरु

ओपी चौधरी ने कहा कि राजगुरु का जीवन युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देशसेवा की भावना जगाने वाला है। उनका त्याग और समर्पण यह प्रेरणा देता है कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

वित्त मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही देश आज स्वतंत्र है। महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु का राष्ट्रप्रेम और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *