PTV BHARAT 25 AUGUST 2026 रायपुर। शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 के अंतर्गत न्यू शांति नगर में त्रिपाठी नर्सिंग होम के पास लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। नाली के ऊपर दुकानों एवं मकानों के सामने बनाए गए पाटों के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही थी, जिससे बारिश के दौरान आसपास के क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर जेसीबी की मदद से नाली के ऊपर बने पाटों को तुड़वाया गया। पाटे हटाए जाने के बाद नाली की सफाई एवं जल निकासी का मार्ग सुचारू हुआ, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिली।पार्षद राजेश गुप्ता ने कहा कि वार्ड में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। बारिश के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नालियों में पानी के प्रवाह को बाधित करने वाले अवरोधों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
जेसीबी से नाली पर बने पाटे तुड़वाकर न्यू शांति नगर में जलभराव की समस्या का समाधान
