PTV BHARAT 28 AUGUST 2026 – मोहला : रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की 31वीं किस्त, सुरेखा गनवीर ने जताया आभार – महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में ₹1,000 की राशि मिलने से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम एकटकन्हार की श्रीमती सुरेखा गनवीर के चेहरे पर खुशी है। वह योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग अपनी बेटी के भविष्य और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं।
बेटी के भविष्य के लिए कर रहीं बचत
सुरेखा गनवीर ने बताया कि वह महतारी वंदन योजना की राशि में से एक हिस्सा अपनी बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करती हैं। शेष राशि का उपयोग समय-समय पर घर-परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हैं।
इस तरह नियमित आर्थिक सहायता से उन्हें वर्तमान जरूरतों के साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत करने का अवसर भी मिल रहा है।
रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से बढ़ी खुशी
सुरेखा ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से उनके लिए त्योहार और भी खास हो गया। उन्होंने कहा कि “विष्णु भैया” ने सितंबर की राशि अगस्त में देकर बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया है। इससे उनकी खुशियां दोगुनी हुई हैं।
महतारी वंदन से बढ़ा आत्मविश्वास
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के साथ बेटियों के बेहतर भविष्य की नींव तैयार करने में भी मदद कर रही है।
सुरेखा के अनुसार नियमित सहायता से महिलाओं का आर्थिक आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार की जरूरतों के साथ अपने बच्चों के भविष्य के लिए भी नियमित बचत कर पा रही हैं।

