PTV BHARAT 28 AUGUST 2026 – रायपुर : रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र – रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी रानी डेका काकोटी ने रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रक्षासूत्र बांधा।
देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
राज्यपाल ने इस अवसर पर देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी सौहार्द का पावन पर्व है, जो समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

