PTV BHARAT 30 AUGUST 2026 – सूरजपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस पर वॉलीबॉल सद्भावना मैच का आयोजन – राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सूरजपुर एमेच्योर वालीबॉल एसोसिएशन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, बिश्रामपुर परिसर में वॉलीबॉल सद्भावना मैच आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में जिले की 12 पुरुष और 4 बालिका टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार मोर ने खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को विकसित भारत के संकल्प के साथ नशामुक्ति अभियान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।
पुरुष और महिला वर्ग के विजेता
पुरुष वर्ग में गजाधरपुर की टीम ने विजेता का खिताब जीता, जबकि ज्ञानसागर की टीम उपविजेता रही।
बालिका वर्ग में बरपारा की टीम विजेता और सुंदरगज की टीम उपविजेता रही।
मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
खेल के साथ नशामुक्ति का संदेश
राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। आयोजन ने खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा के साथ टीमवर्क और अनुशासन का अनुभव भी दिया।
कार्यक्रम में एमेच्योर वालीबाल एसोसिएशन के सचिव राम श्रृंगार यादव, सहायक खेल अधिकारी शरदेन्दू शुक्ल, प्राचार्या सुचिता खलखो, संभाग प्रभारी राजनाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष विन्देश्वर जायसवाल, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार साहू, ब्लॉक प्रभारी बुधराम राजवाड़े एवं रविन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और ऑफिशियल्स उपस्थित रहे। मंच संचालन सीमांचल त्रिपाठी ने किया।

