PTV BHARAT 31 AUGUST 2026 – नारायणपुर : महतारी वंदन की छांव तले सुकृति के सुनहरे कल की नींव – नारायणपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 की श्रीमती जय ललिता कश्यप ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि को अपनी 5 वर्षीय बेटी सुकृति कश्यप के भविष्य के लिए बचाकर एक प्रेरक मिसाल पेश की है।
महतारी वंदन की राशि से बेटी के भविष्य के लिए बचत
अप्रैल 2024 से महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता को दैनिक खर्चों में उपयोग करने के बजाय जय ललिता और उनके पति गजेंद्र कश्यप ने इसे बेटी के भविष्य के लिए सुरक्षित करने का निर्णय लिया।
जय ललिता ने पोस्ट ऑफिस में बेटी सुकृति के नाम सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया और महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि में से नियमित बचत जमा करना शुरू किया।
उन्होंने कहा कि बेटी को सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य देना हर माता-पिता का सपना होता है। योजना से मिलने वाली सहायता ने उन्हें बेटी की पढ़ाई और करियर के लिए अभी से आर्थिक आधार तैयार करने का अवसर दिया है।
सुकन्या समृद्धि से बेटियों के भविष्य की तैयारी
सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से बालिका की शिक्षा, उच्च अध्ययन और भविष्य की जरूरतों के लिए बचत की जाती है। जय ललिता कश्यप परिवार ने महतारी वंदन योजना की राशि को इस बचत योजना में लगाकर वर्तमान सहायता को भविष्य की आर्थिक सुरक्षा से जोड़ने का प्रयास किया है।
माता-पिता के लिए बनी प्रेरणा
जय ललिता की यह पहल केवल उनके परिवार तक सीमित नहीं है। यह उन परिवारों के लिए भी उदाहरण है, जो सरकारी सहायता राशि का उपयोग तत्काल जरूरतों के साथ-साथ बच्चों के भविष्य के लिए बचत में करना चाहते हैं।
उनकी कहानी बताती है कि छोटी-छोटी नियमित बचत भी समय के साथ बेटी के बड़े सपनों की मजबूत नींव बन सकती है।

