PTV BHARAT 31 AUGUST 2026 – रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष रीता शांडिल्य ने सौंपा 25वां वार्षिक प्रतिवेदन – राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष रीता शांडिल्य ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने आयोग के 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि का 25वां वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल को सौंपा।
आयोग के सदस्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. सरिता उइके, संतकुमार नेताम, डी. राहुल वेंकट, चंद्र कुमार अजगले, एच.एल. ध्रुव एवं लीना कोसम उपस्थित रहीं।

