PTV BHARAT 31 AUGUST 2026 – सूरजपुर : जनदर्शन में दिव्यांग गौतम को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल – सूरजपुर के संजयनगर, अजबनगर निवासी बचपन से दिव्यांग श्री गौतम सिल को जनदर्शन के दौरान मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई। इससे उनके दैनिक आवागमन में सहूलियत होगी और वे रोजगार के छोटे अवसरों से जुड़कर अपनी आजीविका बेहतर करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
कलेक्टर के समक्ष रखी थी समस्या
दैनिक आवागमन में आ रही परेशानी को लेकर गौतम सिल ने कलेक्टर रेना जमील से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई थी। उनकी आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को शासन की योजना के तहत आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल
निर्देश के बाद समाज कल्याण विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद कलेक्टर रेना जमील ने कलेक्टर जनदर्शन के दौरान गौतम सिल को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की।
ट्राई साइकिल मिलने पर गौतम के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने कहा कि अब आने-जाने में काफी सुविधा होगी और वह छोटे-मोटे रोजगार से जुड़कर अपनी आजीविका को बेहतर बनाने का प्रयास कर सकेंगे।
गौतम सिल ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

