जशपुर : आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

PTV BHARAT 31 AUGUST 2026 – जशपुर : आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर खेल सुविधाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में स्टेडियम निर्माण को स्वीकृति दी गई है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्टेडियम बनने के बाद जिले के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होगी।

इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और जिला स्तर से आगे बढ़कर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए बेहतर मंच मिलने की उम्मीद है।

फुटबॉल के प्रति युवाओं में बढ़ेगा उत्साह

जशपुर जिले में फुटबॉल के प्रति खिलाड़ियों और युवाओं में विशेष रुचि को देखते हुए यह स्टेडियम खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

स्टेडियम में नियमित प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और खेल आयोजनों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होने से जिले की फुटबॉल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलेंगे।

खेल अधोसंरचना मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री द्वारा जशपुर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल सुविधाओं के विस्तार पर लगातार जोर दिया जा रहा है। आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के लिए मिली यह स्वीकृति जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

यह परियोजना जशपुर के खिलाड़ियों, विशेषकर फुटबॉल से जुड़े युवाओं के लिए बेहतर प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा का वातावरण तैयार करने में सहायक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *