PTV BHARAT 1 SEPTEMBER 2026 – बलौदाबाजार : विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने कलेक्टर को बांधी राखी, स्नेह का दिया संदेश – रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मनोविकास केंद्र के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मुलाकात की और उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किया गया स्नेह से भरा विशेष उपहार भी कलेक्टर को भेंट किया।
बच्चों की रचनात्मकता की कलेक्टर ने की सराहना
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए उपहार की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। उनके रचनात्मक कार्यों और प्रतिभा को प्रोत्साहन मिला।
मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अवसर जरूरी
कलेक्टर ने बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया और उनकी प्रतिभा एवं लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन बच्चों में असीम क्षमताएं हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उचित अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
रक्षाबंधन का यह आयोजन स्नेह, समान अवसर और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा को सम्मान देने का संदेश लेकर आया।

