जांजगीर-चांपा : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

PTV BHARAT 1 SEPTEMBER 2026 – जांजगीर-चांपा : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश – कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए।

पेंशन, राशन कार्ड और आवास से जुड़े आवेदन

जनदर्शन में तहसील जांजगीर के ग्राम सिवनी (नैला) निवासी शिवलाल धीवर ने वृद्धावस्था पेंशन, जांजगीर के इंदिरा नगर निवासी उमरी देवी ने महतारी वंदन योजना और राशन कार्ड, बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम परसापली निवासी लखेश्वरी सूर्यवंशी ने राशन कार्ड तथा जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम बुडगहन निवासी बोधराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया।

वहीं तहसील सारागांव के ग्राम अमरूवा निवासी भरतलाल बरेठ ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी।

सीमांकन, नामांतरण और अतिक्रमण के मामले भी पहुंचे

जनदर्शन में सीमांकन, नामांतरण, अतिक्रमण, पेंशन, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि जनदर्शन में आने वाले प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण किया जाए और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों और आवेदनों के निराकरण में प्राथमिकता, संवेदनशीलता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *