रायपुर-राजधानी रायपुर के प्रेस कल्ब में नवाखाई शोभा यात्रा संचालन समिति की ओर से एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया ,जिसमे त्रिलोचन सोना ने जानकारी दी की छः तारीख को राजेन्द्र नगर स्थित कुलदेवी के मंदिर से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो इंडोर स्टेडियम में संपन्न होगी । इस शोभा यात्रा में लगभग तीस हजार लोग शामिल होंगे।बता दे की समिति के द्वारा विगत दस सालों से यह यात्रा निकाली जा रही है।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित जिले के सभी विधायक भी शामिल होंगे। सर्वेश्वर भोई कालाहांडी के लोक गायक भी इस यात्रा में शामिल हो कर कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे
छः तारीख को निकाली जाएगी नवाखाई की विशाल शोभा यात्रा
