PTV BHARAT 16 SEPTEMBER 2026 – कोरिया : श्रीरामलला दर्शन के लिए 105 दर्शनार्थी अयोध्या धाम रवाना
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, रायपुर के निर्देशानुसार श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत कोरिया जिले के 105 दर्शनार्थियों को आज अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना किया गया। इनमें 50 महिलाएं एवं 55 पुरुष शामिल हैं।
बैकुंठपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर से दर्शनार्थियों को बस के माध्यम से सरगुजा संभाग के अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रोक्तिमा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर एवं डीएसपी ने बस को हरी झंडी दिखाकर दर्शनार्थियों को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर दर्शनार्थियों में श्रीरामलला के दर्शन को लेकर उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा। योजना के माध्यम से जिले के नागरिकों को अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है।

