PTV BHARAT 16 SEPTEMBER 2026 – कोरिया : जिला स्तरीय ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे सांसद चिंतामणि महाराज
गुरुवार की शाम झुमका ओपन थियेटर में जिला स्तरीय ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव ने बताया कि इसमें सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि होंगे। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैकुंठपुर विधायक भइया लाल राजवाड़े करेंगे। इसके अलावा जिले के समस्त निर्वाचित पदाधिकारी एवं विशिष्ट जन उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेंद्र श्रीवास ने बताया कि जिला स्तरीय ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अतिथियों की उपस्थिति में झुमका बोट क्लब स्थित ओपन थियेटर में हजारों की संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ युवाओं और महिलाओं की सहभागिता रहेगी। जिला पंचायत सीईओ योगेंद्र श्रीवास ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में विकसित भारत जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही, बिहान समूह की महिलाएं, एनएसएस के युवा कैडेट सहित आम नागरिक शामिल होंगे।

