कोरबा : गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र में लगाए गए करीब 100 पौधे

PTV BHARAT 02 OCTOBER 2026 – कोरबा : गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र में लगाए गए करीब 100 पौधे – गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला उद्योग संघ द्वारा औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम तथा आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने फलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र में करीब 100 पौधों का रोपण किया गया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत संरक्षण का संदेश – मंत्री लखनलाल देवांगन ने उपस्थित लोगों को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल कर संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ पौधों की देखभाल और उन्हें संरक्षित रखना भी जरूरी है।

गांधी और शास्त्री को किया नमन – मंत्री देवांगन ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने कोरबा के बुधवारी बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और कोसाबाड़ी चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मंत्री ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान-जय किसान’ संदेश का स्मरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *