PTV BHARAT 03 OCTOBER 2026 – राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी : गांधी-शास्त्री जयंती पर विशेष ग्रामसभा आयोजित – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मजयंती के अवसर पर खैरागढ़ जिले में राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी में विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई। ग्रामसभा में केंद्र सरकार की VB–G RAM G योजना की जानकारी दी गई और ग्राम की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विभिन्न विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव दिए।
VB–G RAM G योजना और जनभागीदारी पर चर्चा – ग्रामसभा में योजना के उद्देश्यों, ग्रामीण विकास में जनभागीदारी और ग्राम की जरूरतों के अनुसार कार्यों की प्राथमिकता तय करने पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने रोजगार के अवसर बढ़ाने, आवश्यक विकास कार्यों की पहचान और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने संबंधी सुझाव दिए। अधिकारियों ने कार्ययोजना निर्माण में ग्रामीणों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।
महिलाओं ने भी निभाई सक्रिय भूमिका – महिला स्व-सहायता समूहों, स्वच्छता दीदियों और लखपति दीदियों ने ग्राम विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। इस दौरान ग्राम स्वराज, स्वावलंबन और जनभागीदारी की भावना के अनुरूप सामूहिक प्रयासों से सोनपुरी के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

