कोरबा : सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

PTV BHARAT 16 OCTOBER 2026 – कोरबा : सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी मौजूद रहे।

क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत को प्राथमिकता

सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों को सड़कों के बीटी पैच मरम्मत कार्यों में तेजी लाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों एवं पुल-पुलियों की मरम्मत प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी और उन्हें सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि कार्यों की प्रगति प्रभावित न हो। साथ ही, निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूरे कराकर आम नागरिकों को विकास कार्यों का लाभ जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इन सड़कों का किया निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कोरबा जिले में कटघोरा–हरदीबाजार–बलौदा–अकलतरा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तथा हरदीबाजार–तरदा–सर्वमंगला–इमलीछापर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक मार्ग तक निर्माणाधीन सीमेंट-कांक्रीट सड़क का भी जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने 2.84 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे, अधीक्षण अभियंता (वि/यां) सुरेश भूपल और कोरबा संभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े सहित विभागीय अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *