रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

PTV BHARAT 19 OCTOBER 2026 – रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

राज्यपाल रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि यह उत्सव हमें सिखाता है कि कठिनाइयों के बावजूद अपने आदर्शों और मूल्यों के प्रति दृढ़ रहना चाहिए तथा समाज में सद्भाव, एकता और शांति बनाए रखने के लिए अपना योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के मार्ग पर चलते हैं, उनकी सदैव जीत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *