रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

PTV BHARAT 19 OCTOBER 2026 – रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहीं जशपुर विधायक रायमुनी भगत से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम से रायमुनी भगत के शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि वे जल्द स्वस्थ होकर नई ऊर्जा और समर्पण के साथ पुनः जनसेवा में सक्रिय हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *