गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : महतारी वंदन योजना की राशि श्याम बाई के परिवार के लिए बनी मददगार

PTV BHARAT 21 OCTOBER 2026 – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : महतारी वंदन योजना की राशि श्याम बाई के परिवार के लिए बनी मददगार

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने और परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने में मदद कर रही है। पेंड्रा विकासखंड की ग्राम पंचायत लाटा के जोड़ातालाब निवासी श्याम बाई इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं। उन्हें महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है। यह राशि उनके लिए आर्थिक सहयोग के साथ-साथ परिवार की जरूरतों को पूरा करने का मजबूत सहारा बनी है।

श्याम बाई बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे बच्चों के कपड़े और साग-सब्जियां खरीदने में करती हैं। इससे घरेलू खर्चों को पूरा करने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहूलियत मिलती है।

श्याम बाई के लिए यह योजना परिवार की खुशियों में योगदान देने का माध्यम बनी है। बच्चों की जरूरतें पूरी करने और घर-परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में मिलने वाला यह आर्थिक संबल उनके चेहरे पर संतोष और खुशी लाता है।

महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होने पर श्याम बाई ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *