हिन्दू जनजागृति समिति का रजत जयंती (25 वे) वर्ष में पदार्पण,वर्ष भर होगा ‘हिन्दू राष्ट्र का जागरण’

PTV BHARAAT 22 OCTOBER 2026 (रायपुर): हिन्दू धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए कटिबद्ध ‘हिन्दू जनजागृति समिति’ ने 11 अक्टूबर 2026 (आश्विन शुक्ल प्रतिपदा – घटस्थापना) को अपने 25 वें वर्ष अर्थात्‌ रजत जयंती वर्ष में पदार्पण किया है। 7 अक्टूबर 2002 को स्थापित हिन्दू जनजागृति समिति के इस रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ राज्यभर में विभिन्न अभियान, शिविर और ‘हिन्दू राष्ट्र स्थापना की प्रतिज्ञा’ जैसे अनेक उपक्रम चलाए जाएंगे। यह जानकारी हिन्दू जनजागृति समिति के छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट जी ने यहाँ रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
इस अवसर पर मंच पर गणमान्य अतिथियों में भाजपा के मा. श्री. प्रबल प्रतापसिंह जूदेव जी, छत्तीसगढ़ मंदिर महासंघ के रायपुर जिला संयोजक श्री. मदनमोहन उपाध्याय जी, सर्व समाज के श्री. मेघनाथ यादव जी, हिन्दुराष्ट्र समन्वय समिति के संयोजक अधिवक्ता श्री. आशीष शर्मा जी उपस्थित थे।
हिन्दुराष्ट्र स्थापना हेतु समिति की कटिबद्धता सचमुच प्रेरणादायी है ! – श्री. प्रबल प्रतापसिंह जूदेव
वर्ष २००३ से हिन्दू जनजागृति समिति छत्तीसगढ़ में कार्यरत है | समिति उन चुनिन्दा संगठनोमे से एक है जो पूर्णरूप से हिन्दुराष्ट्र निर्माण हेतु समर्पित कार्य कर रहे है | समिति द्वारा गोवा आयोजित अखिल भारतीय हिन्दुराष्ट्र अधिवेशन में समिति के कार्य का व्यापक स्वरुप देखकर में प्रभावित हो गया | विविधता से भरे हमारे देश में आज विविध समाज, विविध संगठनो को साथ लेकर हिन्दुराष्ट्र की दिशा में जो कदम बढ़ा रही है हम सब उसमे एक साथ है और निश्चित ही लक्ष्य पाकर रहेंगे |

इस रजत जयंती वर्ष में संपूर्ण प्रदेश में व्यापक स्तर पर संगठनात्मक और जनजागृतिपरक उपक्रम चलाए जाएंगे।
• ‘मैं हूँ दुर्गा’ अभियान : नवरात्रि के पावन अवसर पर हिन्दू युवतियों की आत्मरक्षा हेतु समिति द्वारा देश भर में ‘मैं हूँ दुर्गा’ अभियान अत्यंत प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत पर बालिकाओं एवं युवतियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, धर्मशिक्षा वर्गों के माध्यम से हिन्दू समाज को धर्मशिक्षा देने का कार्य निरंतर जारी है।
• ‘हिन्दू राष्ट्र स्थापना की प्रतिज्ञा’ एवं सामूहिक शस्त्रपूजन : रजत जयंती वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर देश भर के मंदिरों में ‘हिन्दू राष्ट्र स्थापना की प्रतिज्ञा’ ली जाएगी। साथ ही, वर्ष भर गदापूजन और गुड़ीपूजन जैसे सामूहिक उपक्रम आयोजित किए जाएंगे। विजयादशमी के अवसर पर सामूहिक शस्त्रपूजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।
• ‘हर घर योद्धा’ अभियान : ‘युवाशक्ति भारत’ उपक्रम के माध्यम से संपूर्ण भारत में युवाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने हेतु ‘हर घर योद्धा’ अभियान का व्यापक स्तर पर शुभारंभ किया गया है।
• विविध शिविर और सम्मेलन : आदर्श हिन्दू कार्यकर्ता निर्माण करने के उद्देश्य से ‘हिन्दू राष्ट्र संघटक प्रशिक्षण कार्यशाला’, ‘वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला’, ‘व्यक्तित्व विकास शिविर’, ‘प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन चिकित्सा प्रशिक्षण’ तथा ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स वर्कशॉप’ जैसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, हिन्दू राष्ट्र जनजागृति हेतु राज्य भर में ‘हिन्दू राष्ट्र जागृति सभाएं’ और ‘हिन्दू राष्ट्र सेवक सम्मेलन’ आयोजित किए जाएंगे।
• विगत 24 वर्षों के कार्य की ऐतिहासिक यात्रा : देवी-देवताओं के विडंबन के विरोध से प्रारंभ हुई इस समिति ने पूज्य संतों के आशीर्वाद और धर्मप्रेमियों के सहयोग से धर्मरक्षा का विशाल कार्य खड़ा किया है। वर्ष 2012 में, जब ‘हिन्दू राष्ट्र’ शब्द का उच्चारण भी कठिन माना जाता था, तब समिति ने ‘अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशनों’ के माध्यम से इस संकल्पना को जनमानस में स्थापित किया। आज वैश्विक स्तर पर इस विषय पर विमर्श हो रहा है और देश भर के 1,000 से अधिक हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन इस कार्य से जुड़ चुके हैं।
• हलाल सक्ती का प्रखर विरोध : वर्ष 2006 में देश में ‘लव जिहाद’ से संबंधित पहली पुस्तक प्रकाशित कर समिति ने इस विषय को एक जनांदोलन का रूप दिया। इसी जनजागृति के परिणामस्वरूप आज कई राज्यों में ‘लव जिहाद विरोधी कानून’ लागू हो चुके हैं। साथ ही, समिति के निरंतर प्रयासों के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने हलाल प्रमाणीकरण (Halal Certification) पर प्रतिबंध लगाया है।
आने वाले दिनों में पुरे छत्तीसगढ़ राज्य में “हलाल मुक्त दीपावली” मुहीम चलायी जाएगी, जिसमे व्याख्यानों के द्वारा प्रबोधन, व्यापारी और उद्यमियों की के साथ बैठको का आयोजन कर प्रबोधन करना एवं सारकार एवं प्रशासन को हलाल उत्पाद पर बंदी लाने हेतु ज्ञापन देनाआदि प्रयास किये जायेंगे साथ ही एक्स, फेसबुक आदि सोशल मिडिया माध्यमोद्वारा व्यापक जनजागृति की जाएगी |
हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से यह विनम्र आवाहन किया जाता है कि समाज के सभी स्तरों के धर्मप्रेमी बन्धु-भगिनी इस रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित उपक्रमों में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *