सूरजपुर : सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह, अमर सिंह को सहज प्रक्रिया से मिला जाति प्रमाणपत्र

PTV BHARAT 22 OCTOBER 2026 – सूरजपुर : सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह, अमर सिंह को सहज प्रक्रिया से मिला जाति प्रमाणपत्र

छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों तक शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने में सेवा सेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस पहल से नागरिकों को आवश्यक प्रमाणपत्र प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है और उनके समय एवं श्रम की बचत हो रही है। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम साल्ही निवासी अमर सिंह ने सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन कर आसानी से अपना जाति प्रमाणपत्र प्राप्त किया।

दस्तावेजों के परीक्षण के बाद जारी हुआ प्रमाणपत्र

अमर सिंह ने जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने दस्तावेजों का त्वरित परीक्षण किया और पात्रता के आधार पर उनका जाति प्रमाणपत्र जारी कर दिया। इस प्रक्रिया के माध्यम से उन्हें शासकीय सेवा का लाभ सहजता से प्राप्त हुआ।

सरल प्रक्रिया से समय और श्रम की बचत

अमर सिंह ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों खर्च होते थे। लेकिन सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन करने पर प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो गई है।

उन्होंने कहा कि कम समय में जाति प्रमाणपत्र प्राप्त होना शासन की संवेदनशीलता और नागरिकों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इस सुविधा के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

सेवा सेतु जैसी जनहितकारी पहल से आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिल रही है। यह पहल सुशासन को जनसामान्य तक पहुंचाने के साथ शासन और नागरिकों के बीच विश्वास मजबूत करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *