रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से स्वर्गीय मनसुखनी बाई के परिवार को मिले 4 लाख रुपये

PTV BHARAT 23 OCTOBER 2026 – रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से स्वर्गीय मनसुखनी बाई के परिवार को मिले 4 लाख रुपये

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले के बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं के निराकरण और उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले की फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम बारो निवासी रामसाय पैंकरा के परिवार को लंबे समय से लंबित मुआवजा प्रकरण में 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। उनकी पुत्री स्वर्गीय मनसुखनी बाई के निधन के बाद मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे परिवार को मुख्यमंत्री की पहल से आर्थिक संबल मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय मनसुखनी बाई आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत थीं। आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन तैयार करने के दौरान आग लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उपचार के दौरान 24 जनवरी 2024 को उनका दुखद निधन हो गया था। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुत्री के असामयिक निधन के बाद परिवार लंबे समय से मुआवजा राशि मिलने की प्रतीक्षा कर रहा था।

सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन के बाद मिली राहत

स्वर्गीय मनसुखनी बाई के पिता रामसाय पैंकरा ने अपनी समस्या के समाधान के लिए सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्होंने अपनी पुत्री के निधन की परिस्थितियों और लंबित मुआवजा प्रकरण की जानकारी देते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम कैंप कार्यालय द्वारा संबंधित विभाग के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की पहल की गई। विभागीय प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद रामसाय पैंकरा के परिवार को 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई। लंबे समय से प्रतीक्षित सहायता राशि मिलने से परिवार को आर्थिक राहत मिली है।

रामसाय पैंकरा और उनके परिजनों ने कठिन समय में सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। यह सहायता राशि परिवार को दैनिक जरूरतें पूरी करने और आर्थिक कठिनाइयों से उबरने में मददगार होगी।

जरूरतमंदों की समस्याओं के निराकरण का माध्यम बना सीएम कैंप कार्यालय बगिया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आम नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं पर संव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *