PTV BHARAT 26 OCTOBER 2026 – खैरागढ़ : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान में सोमवार को 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने किया। प्रतियोगिता में रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के लगभग 330 खिलाड़ी तथा 50 खेल अधिकारी शामिल हो रहे हैं।
राज्य स्तरीय आयोजन में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी फुटबॉल और खो-खो प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह, स्कूली बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खेल के प्रति जोश आकर्षण का केंद्र रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने गोल पोस्ट में गोल मारकर फुटबॉल प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी एवं वेसलियन स्कूल, खैरागढ़ की छात्रा वर्णिका सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, निष्पक्षता और नियमों का पालन करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने आकर्षक स्वागत गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया।
खेल से विकसित होता है अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता: विधायक हर्षिता स्वामी बघेल
उद

