दुर्ग : सीएम हेल्पलाइन 1076 से जय कुमार गायकवाड़ को मिली राहत, जन्म प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि हुई दूर

PTV BHARAT 26 OCTOBER 2026 – दुर्ग : सीएम हेल्पलाइन 1076 से जय कुमार गायकवाड़ को मिली राहत, जन्म प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि हुई दूर

सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और शासकीय सेवाओं को सुलभ बनाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ओटेबंद निवासी जय कुमार गायकवाड़ को जन्म प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि सुधारने के लिए दर्ज शिकायत पर राहत मिली है। ग्राम पंचायत ने आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें संशोधित जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया।

तहसील अहिवारा के ग्राम ओटेबंद निवासी जय कुमार गायकवाड़ अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि के कारण परेशान थे। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संबंधित ग्राम पंचायत तक पहुंचने के बाद नाम सुधार की प्रक्रिया शुरू की गई। आवेदक द्वारा प्रस्तुत आवेदन, शपथ पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

दस्तावेजों के आधार पर जारी हुआ संशोधित जन्म प्रमाण पत्र

ग्राम पंचायत ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 19 अगस्त 2025 को संशोधित जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी कर आवेदक को उपलब्ध कराया। प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि दूर होने से गायकवाड़ को राहत मिली। अब वह शासकीय एवं अन्य आवश्यक कार्यों में संशोधित प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकेंगे।

आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण का सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 नागरिकों को अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने की सुविधा प्रदान कर रही है। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जय कुमार गायकवाड़ की समस्या का निराकरण इसका एक उदाहरण है।

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान, शासकीय सेवाओं में पारदर्शिता और नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से राहत दिलाना राज्य शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *