PTV BHARAT 27 OCTOBER 2026 – दंतेवाड़ा : सेवा सेतु पोर्टल से सरल हुई विवाह पंजीयन की प्रक्रिया, त्वरित मिला प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़ शासन का आधिकारिक सेवा सेतु पोर्टल प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं और योजनाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने वाला डिजिटल माध्यम है। इस पोर्टल पर आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख और राजस्व संबंधी सेवाएं उपलब्ध हैं।
सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हुई है। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पातररास निवासी सतीश मरकाम को पोर्टल के जरिए कम समय में विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। इससे उन्हें विवाह के बाद अपनी पत्नी के आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र में नाम परिवर्तन कराने की प्रक्रिया पूरी करने में सहूलियत मिली।
कम समय में मिला विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र
दंतेवाड़ा विकासखंड के ग्राम पातररास निवासी सतीश मरकाम, पिता रय सिंह मरकाम को अपनी पत्नी के पहचान संबंधी दस्तावेजों में नाम परिवर्तन कराने के लिए विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीयन की सुविधा का लाभ लिया। सरल प्रक्रिया से कम समय में प्रमाण पत्र मिलने पर उन्हें आवश्यक दस्तावेजों में नाम परिवर्तन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में मदद मिली।
डिजिटल सेवाओं से नागरिकों को मिल रही सुविधा
सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। विवाह पंजीयन जैसी आवश्यक सेवाओं की प्रक्रिया आसान होने से नागरिकों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने और उनसे जुड़े अन्य कार्य पूरे करने में सुविधा मिल रही है।

