19 लाख के जेवर के साथ चोर गिरफ्तार

PTV BHARAT कोण्डागांव जिले में पुलिस को  चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. शहर में चोर गिरोह का शातिर बदमाश चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने मामले में जांच टीम गठित कर चोर को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने चोर के कब्जे से 19 लाख के आभूषण भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, कोण्डागांव के शीतलापारा निवासी राकेष कुमार जैन (47 वर्ष) ने बयानार थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि वह 11 जून को अपने भाई के साथ बयानार में सप्ताहिक बाजार पर सोना चांदी का व्यापार करने व्यापार करने गया था. बाजार खत्म होने पर उसने सोने-चांदी के सभी सामान पेटियों में रखा और दुकान को समेटने लगा. राकेष जैन ने अपनी बोलेरो कार में एक पेटी लेकर रखने गया, इसी दौरान 8 लाख के सोने-चांदी से भरी दूसरी पेटी को चोर ने दुकान से पार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *