PTV BHARAT भोपाल। मध्यप्रदेश के छतरपुर में हुए पत्थर कांड के आरोपी शहजाद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहजाद अली पर कई केस दर्ज हैं। पत्थरबाजी कांड में नाम सामने आने के बाद से उसके काल कारनामे सामने आ रहे हैं, उसके सिर पर 10 हजार का इनाम रखा गया था। वह पत्थरबाजी के बाद से ही फरार चल रहा था। इस दौरान प्रशासन ने उसके अवैध मकान को जमींदोज कर दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। साथ ही उसके विदेश भागने की संभावना भी जताई जा रही थी। वहीं उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी।अब पुलिस ने उसे जिला अदालत के सामने से गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया था।
छतरपुर पत्थरबाजी का मास्टरमाइंड शहजाद अली गिरफ्तार
