PTV BHARAT 14 OCT 2024 भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट से सीआरपीएफ जवान की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि रविवार को मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का गश्ती वाहन एक पेड़ से टकरा गया, जिससे एक जवान की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। बालाघाट के पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने पीटीआई के हवाले से बताया कि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के धमतरी के मूल निवासी तारकेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। तारकेश्वर की उम्र 22 साल बताई जा रही है।
एमपी के बालाघाट में दर्दनाक हादसा CRPF जवानों की पलटी गाड़ी
