PTV BHARAT 26 OCT 2024 रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल रमेन डेका ने आज सुबह गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों सहित देशवासियों की समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं महाप्रभु जगन्नाथ के दरबार विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया स्वागत
