अवैध कब्जे को उजागर करने के कारण मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है-राजेश गुप्ता

PTV BHARAT राजनांदगांव के राजेश गुप्ता ने सपरिवार पत्रकार वार्ता लेकर जानकारी दी की उनके द्वारा इंदिरा नगर स्थित नाले के अतिक्रमण के मामले को उठाने के बाद से उन्हे तरह तरह के षड़यंत्र कर उन्हे प्रताड़ित किया जा रहा है । उन्होने कहा कि वार्ड नं. 41 इंदिरा नगर में स्थित नाले में अगभग आधा शहर के जी.ई. रोड, नया बस स्टैण्ड का बारह मासी गंदा पानी तथा बारिश का पानी सर्किट हाउस व रानी सागर के पीछे राजीव नगर, जिला चिकित्सालय के सामने से बहता हुआ, इंदिरा नगर स्थित माले से पीछे से बहता हुआ जाता है। गौरतलब हो कि पहले 2007 में उक्त कच्चे नाले की चौड़ाई 30 से 35 फीट एवं गहराई 8 से 10 फिट होने से गंदा पानी एवं बरसात का पानी आसानी से निकल जाता था। महोदय जी विदित हो कि 30 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस नाले की चौड़ीकरण के लिए दिनांक 01.03.2018 जारी किया गया था। जिसमें ठेकेदार ‌द्वारा महज 02 माह कार्य करने के पश्चात् कुछ राशि भुगतान लेकर कार्य बंद कर दिया गया। ठेकेदार ‌द्वारा कार्य बंद करने के बाद बालोद मार्ग के पास रहने वाले आशीष पटेल, शांतिलाल जैन एवं सुर्यकांत चितलाग्या ‌द्वारा नाले पर अतिक्रमण कर नाले की चौड़ाई 5 फीट कर दिया गया 300 फीट की लम्बाई तक जिसके कारण नाले का जल निकासी की चौड़ाई कम हो गया, जिससे बारिश में में जलबाहव नहीं हो पाने से सम्पूर्ण इंदिरा नगर में क्षेत्र पानी से भर जाता है, जिला चिकित्सालय एवं अस्पताल कॉलोनी, अस्पताल के अंदर मरीजों के बेड़ में भी पानी घुस जाता है। जिससे राजीव नगर, बसंतीपुर रोड वार्डवासी एवं अस्पताल के मरीजों को बहुत परेशानी होती है।इस मामले को लेकर उन्होने महापौर सांसद विधायक तक से इस मामले की शिकायत की हैलेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई,जबकि उन्के द्वारा आंदोलन के जरिए नाले को कब्जा मुक्त कराने की दिशा में लगातार प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *