नशे में धुत SI ने बीच सड़क कार पर किया टॉयलेट

PTV BHARAT 20 JAN 2025     इंदौर। इंदौर के एक एसआई का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नशे में धुत एक एसआई चौराहे पर कार खड़ी कर उसकी की आड़ में पेशाब करता नजर आ रहा है। वीडियो पलासिया चौराहा का बताया जा रहा है।वीडियो के सामने आने के बाद डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने एसआई को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा सब इंस्पेटर के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गए हैं। ये वीडियो लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *