भोजशाला हिंदुओं को सौंपने की मांग, नए स्वरूप में शुरू हुआ सत्याग्रह

PTV BHARAT 23 JAN 2025      मध्य प्रदेश के धार में ऐतिहासिक भोजशाला हिंदुओं को सौंपने और उसके गौरव की पुनर्स्थापन के लिए श्रद्धालुओं ने मंगलवार को सत्याग्रह को विशेष स्वरूप प्रदान किया। पहले कुछ लोग ही सत्याग्रह चला रहे थे, जबकि इस मंगलवार को आसपास के क्षेत्रों के लोग भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने भोजशाला में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया और कतार में लगकर मां वाग्देवी के चित्र के दर्शन किए। इसमें महिलाओं की उपस्थिति अधिक रही। जिला मुख्यालय के अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से अब लगातार 51 सप्ताह तक प्रत्येक मंगलवार को लोग भोजशाला आकर सत्याग्रह का क्रम जारी रखेंगे। सत्याग्रह की पहल करने वाली महाराजा भोज स्मृति बसंत उत्सव समिति ने बीते दिनों बैठक कर तय किया था कि भोजशाला पूर्ण रूप से हिंदू समाज को सौंपे जाने की मांग के साथ लगातार एक वर्ष तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिलेभर के लोगों को भोजशाला आमंत्रित किया जाएगा। दरअसल, भोजशाला में मंगलवार को हिंदू समाज को पूजा की अनुमति है। शुक्रवार को दोपहर एक से तीन बजे तक यहां नमाज होती है। भोजशाला पर हिंदू समाज को अधिकार देने की मांग की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *