मोहन कैबिनेट ने 17 शहरों में शराबबंदी के फैसले पर लगाई मुहर

PTV BHARAT 25 JAN 2025        भोपाल। मध्य प्रदेश के 17 धार्मिक शहरों में शराबंदी लागू करने का फैसला किया गया है। मोहन यादव सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान एलान किया कि राज्य के 17 शहरों पर शराबंदी लागू किया जाएगा। इस वित्तीय वर्ष के खत्म होने पर नियम लागू होगा। इन शहरों में लागू होगी शराबंदी प्रदेश के उज्जैन, दतिया, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर, मैहर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मंडलेश्वर, ओरछा, चित्रकूट, अमरकंटक, सलकनपुर, बर्मानकला, लिंगा, कुंडलपुर, अरमानपुर और बांदलपुर में शराबंदी की जाएगी। इनमें एक नगर निगम, 6 नगर पालिका, 6 नगर परिषद और 6 ग्राम पंचायत में शराबंदी का फैसला लिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *