PTV BHARAT 04 FEB नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने विपक्षी सांसदों को कहा कि जिन्हें विदेश नीतियों में दिलचस्पी है वे ‘जेएफके फॉरगॉटन क्राइसिस’ किताब पढ़ें।दरअसल, लोकसभा में राहुल गांधी ने सरकार से उन रिपोर्टों पर सवाल किया था जिसमें कहा गया था कि भारत ने चीन को अपनी 4,000 वर्ग किलोमीटर से ज़्यादा ज़मीन सौंप दी है।कांग्रेस नेता ने सदन में कहा था कि प्रधानमंत्री ने इससे इनकार किया लेकिन सेना ने उनका खंडन किया। चीन हमारी 4,000 वर्ग किलोमीटर ज़मीन पर बैठा है। हालांकि, इस पर तुरंत विरोध हुआ और एक दिन बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका कड़ा खंडन किया।
पीएम मोदी ने राहुल गांधी को दी सलाह विदेश नीति को समझना है तो ये किताब पढ़ लीजिए
