मोदी सरकार ने दी इनकम टैक्स में 1 लाख 25 हजार करोड़ की छूट:प्रहलाद जोशी

PTV BHARAT 12 FEB 2025 रायपुर। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी आज केंद्रीय बजट पर विस्तृत जानकारी देने के लिए राजधानी रायपुर पहुंचे और पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने पेश किया है। केन्द्रीय बजट विकसित भारत के विज़न को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह वर्ष 2047 विकसित भारत का रोड़ मैप है। आज हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी एक साथ नगरीय प्रशासन एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश चंद्र गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी भी उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने आगे बताया कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के विकास के ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है। युवा, अन्नदाता, गरीब,महिला को ध्यान रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में विकास के उपाय किए गए हैं। मध्यम वर्गीय और नौकरी पेशा का सशक्तिकरण शुरू हो गया है। राष्ट्र के निर्माण में मध्यम वर्ग देश को शक्ति प्रदान करता है।नयी व्यवस्था के अंतर्गत 12 लाख रुपए तक की आय पर ( अर्थात पूंजीगत लाभ जैसी विशेष दर आय को छोड़कर प्रति माह 1 लाख रुपए की औसत आय) पर कोई आयकर नहीं देना होगा। वेतनभोगी वर्ग के लिए 12.75 लाख की वार्षिक आय पर कोई आयकर नहीं है, क्योंकि वेतनभोगी वर्ग को 75, हज़ार की मानक कटौती का लाभ उपलब्ध है। नयी कर व्यवस्था में 12 लाख की आय वाले करदाताओं को कर में 80 हजार का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री धन – धान्य ,कृषि योजना के अंतर्गत कम उत्पादकता वाले क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलने जा रहा है। इससे 1.7 करोड किसानों को मदद मिलेगी। किसान क्रेडिट कार्ड 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को अल्पावधि ऋण की सुविधा प्रदान करता है ब्याज योजना के तहत ऋण के लिए केसीसी ऋण सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई। इससे छत्तीसगढ़ के 27 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *