आप ने कहा कि भाजपा की अंदरूनी खींचतान से मुख्यमंत्री की नियुक्ति में देरी

PTV BHARAT 12 FEB 2025  नई दिल्ली। सत्ता के बेदखल होते ही आप ने भाजपा काे घेरना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आप ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान के कारण दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री की नियुक्ति में देरी हो रही है और इससे राष्ट्रीय राजधानी का शासन प्रभावित हो रहा है।उधर भाजपा ने आप पर करारा हमला बाेलते हुए कहा है कि प्रियंका कक्कड़ भाजपा एवं सरकार के गठन की चिंता छोड़ें पहले यह बतायें कि केजरीवाल एवं सिसोदिया क्यों हारे और अमानतुल्लाह खान फरार कहां है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *