PTV BHARAT 13 FEB 2025 रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज रायपुर से सबद्ध महानगर इकाई एय जिला तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन, आदर्श सामुहिक विवाह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामाजिक विभूतियों का सम्मान मेघावी छात्र-छात्रा सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम्, निशुल्क 11 जोड़ो का आदर्श विवाह प्रधान कार्यालय महादेव घाट रायपुरा में 16 फरवरी 2025 दिन रविवार, सुबह 11 बजे से दो पाली में यादव सामाजिक भवन महादेवघाट रायपुरा रायपुर में स्खा गया है। पत्रकार वार्ता में समाज के प्रदेश सचिव एवं शहर जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल यादव छत्तीसढ़ झेरिया यादव समाज ने बताया कि 16 फरवरी 2025 को होने वाले कार्यक्रम में झेरिया यादव समाज की एकता को सशक्त शक्तिशाली बनाने समाज की आर्थिक, शैक्षणिक तथा सामाजिक विकास के पथ पर शासन द्वारा चलाये जा रहे विकास योजना के क्रियान्वयन द्वारा रचनात्मक दिशा प्रदान करने समाज को पूर्ण रूप से साक्षर बनाने छत्तीसगढ़ स्तर पर संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने समाज में व्याप्त मधपान की प्रवृत्ति को खत्म करने देवी संस्कारों को अपनाने तथा आसुरी संस्कारों को छोड़ने रूढ़ि प्रथा को समाप्त कर नवीन तथा रचनात्मक प्रथा का सृजन करने तथा समाज को अधिक से अधिक राजनैतिक प्रतिनिधित्व प्रदान करवाने, गौ तथा दुग्ध व्यवसाय के लिए ऋण में यादवों को प्रार्थमिकता प्रदान करने 50 प्रतिशत ऋणों में शासकीय अनुदान देने, प्रत्येक जिला, ब्लॉक में आदर्श विवाह एव युवक-युवती परिचय सम्मेलन आदि उद्देशयों की पुर्ति के लिए उपरोक्त सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके में प्रदेश भर के प्रबंधनकारिणी सदस्यो, जिला, ब्लॉक परिक्षेत्र महानगर एवं समाज के आजीवन सदस्य के दस से बारह हजार यादव बन्धु अपनी उपस्थिति देगे
महादेव घाट रायपुरा में 16 फरवरी को होगा झेरिया यादव समाज का प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन
