हमारी मिसाइलें दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं- राजनाथ सिंह

PTV BHARAT 13 FEB 2025  बेंगलुरु। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत परिवर्तन के क्रांतिकारी दौर से गुजर रहा है। देश के लड़ाकू विमान, मिसाइल प्रणाली, नौसैनिक पोत न केवल हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं बल्कि पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन रहे हैं। राजनाथ ने यहां एयरो इंडिया 2025 के स्वदेशीकरण कार्यक्रम और समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘एयरो इंडिया ने जो ऊंचाइयां हासिल की हैं, वह न केवल अद्वितीय हैं बल्कि ऐतिहासिक भी हैं। मैं पिछले तीन दिन से इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से मौजूद हूं और अगर मुझे अपने अनुभव को तीन शब्दों में व्यक्त करना हो तो वह है ऊर्जा, ऊर्जा और ऊर्जा।’ उन्होंने कहा, ‘यहां जो कुछ भी हमने देखा वह ऊर्जा का प्रकटीकरण है। यह ऊर्जा और उत्साह न केवल भारत के प्रतिभागियों में बल्कि दुनियाभर से देखा जा सकता है। हमारे उद्यमियों, हमारे स्टार्टअप और नवप्रवर्तकों में जो उत्साह देखा गया, वह सराहनीय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *