राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी वक्फ पर जेपीसी की रिपोर्ट पेश

PTV BHARAT 13 FEB 2025  नई दिल्ली। संसद में बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी कामकाजी दिन है। वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट गुरुवार को राज्यसभा के पटल पर रखी गई। रिपोर्ट पेश होते ही राज्यसभ में विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।  अध्यक्ष जगदंबिका पाल विधेयक से संबंधित रिपोर्ट और साक्ष्यों का रिकॉर्ड सदन के पटल पर रखा। वहीं, लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगति किया जा चुका है। वक्फ बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट पर राज्यसभा में पेश किए जाने पर टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने कहा, “अगर आप देखें तो उन्होंने समिति की रिपोर्ट के ऊपर असहमति नोट को काली स्याही या सफेद कागज से सेंसर कर दिया है, जिसे आज पेश किया गया है। अगर हम इस देश को लोकतंत्र मानते हैं, तो हर किसी की राय दिखाई देनी चाहिए। आप हमारी राय कैसे छिपा सकते हैं? हमने आज राज्यसभा में इसका विरोध किया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *