PTV BHARAT 02 MAR 2025 इंफाल। हिंसा से प्रभावित मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद हालात अब सुधरने लगे हैं। पांच जिलों में लोगों ने 42 आग्नेयास्त्रों और कारतूसों को सरेंडर किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंफाल पश्चिम और पूर्व, चुराचांदपुर, बिष्णुपुर और तामेंगलोंग जिलों में इन हथियारों को जमा कराया गया है। सुरक्षाबलों ने दो स्थानों पर पांच अवैध बंकरों को भी ध्वस्त किया है।
बिष्णुपुर जिले में दो पिस्तौल, छह ग्रेनेड और 75 से अधिक कारतूसों समेत 5 आग्नेयास्त्रों और तामेंगलोंग जिले के कैमाई पुलिस स्टेशन में 17 देशी बंदूक, 9 पोम्पी और कारतूसों को सरेंडर किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने मुताबिक याइंगंगपोकपी, पोरोमपट, चुराचांदपुर और लामसांग पुलिस थानों में 10 आग्नेयास्त्रों और कारतूसों को सरेंडर किया गया है। सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के मार्क हिल में दो अवैध बंकरों को ध्वस्त किया है। वाकन पहाड़ी रेंज में भी तीन अन्य अवैध बंकरों को नष्ट किया गया है।

