महापौर मीनल चौबे ने मौदहापारा के अवैध कब्जो पर चलाया बुलडोजर

PTV BHARAT 05 MAR 2025     रायपुर। रायपुर में मेयर मीनल चौबे के पदभार ग्रहण करने बाद निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने पहला एक्शन लिया है। मौदहापारा इलाके में सालों से जमे अवैध कब्जों को हटाया गया है। इस दौरान बड़ा संख्या में निगम अधिकारियों के साथ पुलिस की टीम भी मौजूद रही। मंगलवार को जयस्तंभ चौक से फाफाडीह चौक जाने वाली सड़क के सामने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही सड़क में लगे ठेले-गुमटियों को भी जब्त किया गया। जहां निगम ने एक्शन लिया है वह शहर की प्रमुख सड़कों में से एक है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे दुकान लगाने और कब्जे से कारण रोजाना लंबा जाम लगता है। जिसके कारण पब्लिक को परेशानी होती है। आज कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को भी समझाइश दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि जहां सड़कों से आगे बढ़ाकर होर्डिंग्स लगाई गई है। ऐसे दुकानदारों पर भी जब्ती की कार्रवाई की गई है। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ये एक्शन लगातार जारी रहेगा। सड़कों के किनारे खड़ी कंडम गाड़ियों को भी जब्त किया जा रहा है। यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह टीम रोजाना यातायात बाधित होने वाले सड़कों पर पहुंचेगी और कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *