युवा आयोग अध्यक्ष तोमर केंद्रीय मंत्री डॉ. माण्डविया से भेंट की

PTV BHARAT 05 MARCH 2025 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री तोमर ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तथा खेल मंत्री टंकराम वर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे युवा आयोग के कार्यों से उन्हें अवगत कराया।

युवा आयोग के अध्यक्ष श्री तोमर ने केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में छत्तीसगढ़ की भी भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित करने आग्रह भी किया। डॉ. मांडविया ने फिट इंडिया, खेलो इंडिया अभियानों में छत्तीसगढ़ की सहभागिता सुनिश्चित करने का भरोसा दिया तथा माई भारत पोर्टल में 3.30 लाख रजिस्ट्रेशन छत्तीसगढ़ से होने पर बधाई भी दी। केंद्रीय मंत्री ने आगामी यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के युवाओं की ज्यादा-से-ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। श्री तोमर ने यह विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डॉ. मांडविया के नेतृत्व में चलाए जा रहे समस्त कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और विकसित भारत की ओर हम सब आगे बढ़ेंगे। श्री तोमर ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया से छत्तीसगढ़ के लिए स्टेडियम, मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने हेतु भेजे गए प्रस्तावों से उन्हें अवगत कराया, जिस पर उन्होंने यथाशीघ्र स्वीकृति देने की सहमति प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *