PTV BHARAT 09 MAR 2025 रायपुर। सीएम साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित “महतारी वंदन अभिनंदन” कार्यक्रम में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में बेहतर कार्य कर रही महिला पत्रकारों का सम्मान किया। सीएम ने कहा, यह पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री निवास में महिला पत्रकारों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर पत्रकारों से आत्मीय संवाद किया एवं विभिन्न विषयों पर उनके सुझावों से अवगत हुआ। यह सभी केवल एक पत्रकार ही नहीं, उन सभी नारियों की प्रेरणास्त्रोत भी हैं, जो इनकी कार्यकुशलता को देखकर बहुत कुछ सीखती हैं और पत्रकारिता के माध्यम से आमजनों की सशक्त आवाज बनने के लिए प्रेरित होती हैं। नारी शक्ति की प्रतीक सभी महिला पत्रकारों का पुनः अभिनंदन एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं!
CM हाउस में महिला पत्रकारों का हुआ सम्मान
