PTV BHARAT 20 MARCH 2025 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सकल जैन श्रीसंघ द्वारा 2624वां भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 22 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तकआदि से वीर तकपहले तीर्थंकर से अंतिम तीर्थकर के जन्मकल्याणक पर 20 दिनों तक महामहोत्सवरायपुर। अत्यंत हर्ष का विषय है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सकल जैन श्रीसंघ द्वारा 2624वाँ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव आदि से वीर तक 22 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन 22 मार्च, शनिवार सुबह 7:30 बजे महावीर स्तूप सिटी कोतवाली पर जैन ध्वजारोहण के किया जाएगा। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2025 के अध्यक्ष महावीर कोचर महासचिव, Adv सिद्धार्थ डागा एवं कोषाध्यक्ष वीरेंद्रडागा ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन 23 मार्च रविवार को सुबह 9:15 से 10:15 बजे तक 2624 सामूहिक सामायिक आराधना के साथ महोत्सव का भव्यता के साथ शुभारंभ होगा। कार्यक्रम के लाभार्थी स्व. श्रीमती इंदिरा देवी एवं स्व. श्री जी.सी. जैन के आत्म श्रेयार्थ कीर्ति जैन-रश्मि जैन, कमलेश जैन-रत्ना जैन, लवकुश सोनाली जैन, रत्नेश-पूजा जैन, राशि, राजवीर, आर्यावीर, मिराया जैन परिवार रायपुर, छत्तीसगढ़ है। भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव में 15 दिवसीय प्रभात फेरी होगी, जो 26 मार्च से 9 अप्रैल तक चलेगी। प्रभात फेरी प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से होगी। जिसके बात 10 अप्रैल को तिथि चैत्र सुदी तेरस में भगवान महावीर जन्म कल्याण दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा 15 दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह 26 मार्च से 9 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक चलेगा।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 22 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक
