500 से ज्यादा नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को घेरा

PTV BHARAT 25 MAR 2025    नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच फिर से मुठभेड़ हो रही है। यह मुठभेड़ दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर के जंगलों में हो रही है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेर लिया है। मुठभेड़ में अब तक 3 के शव बरामद हुए हैं और हथियार भी मिले हैं।वहीं घटना को लेकर बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि सुरक्षा बल की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों की टीम के साथ मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ तीन नक्सलियों के शव मिले हैं। अभी जारी है। विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाएगी। बताया जा रहा है इस मुठभेड़ में 500 से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि इलाके में बड़े नक्सली मौजूद हैं, उसके बाद से जवानों ने ऑपरेशन शुरू किया। ये अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे जा सकते हैं। दोनों तरफ से लगातार गोलियां चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *