PTV BHARAT 25 MAR 2025 नई दिल्ली। Delhi Budget 2025 दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को विधानसभा में अपनी सरकार का पहला बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने मंगलवार को महिला समृद्धि योजना से लेकर आयुष्मान योजना तक कई योजनाओं के लिए बजट प्रस्तावित किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने राजनीतिक कारणों से केंद्र की योजनाओं को दिल्ली में रोका नहीं होता तो विकास के लिए दिल्ली में धन की कोई कमी नहीं होती। आयुष्मान योजना सिर्फ इसलिए लागू नहीं की क्योंकि अरविंद केजरीवाल उसमें अपना नाम जोड़ना चाहते थे। इस योजना में हमने 2000 करोड़ रुपये प्रस्तावित करने का फैसला लिया है। सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में 2023 24 का बजट सबसे अधिक था जो 77800 करोड़ का था। जबकि 2024- 25 का जो बजट आया तो वह 2800 करोड़ घटकर 76000 करोड़ का रह गया था। दिल्ली का विकास और दिल्ली में नागरिक सुविधा पूरी तरह ध्वस्त हो गई थीं, पिछली सरकार ने दिल्ली के लोगों के लिए कोई काम नहीं किया।
CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली वालों को दीं कई सौगातें
