राजधानी में त्रिदिवसीय विश्व शांति अखंड ब्रह्म यज्ञ 2025 का भव्य आयोजन 27 मार्च से

PTV BHARAT 25 MARCH 2025 रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 24/03/2025। त्रिदिवसीय विश्व शांति अखंड ब्रह्म यज्ञ 2025 आयोजक मंडल के सदस्यगण-मीडिया प्रभारी अधिवक्ता भगवानू नायक, कार्यकम अध्यक्ष किशोर महानंद, बनमाली छुरा, आशीष तांडी, किंगर बाबा, रोहित नायक, प्रीतम महानंद, भागीरथी नायक ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा जनकल्याणकारी धार्मिक संस्था सत्य सनातन अलेख महिमा धर्म विकास समिति के संस्थापक व राष्ट्रीय प्रचारक श्रीमत उदयनाथ बाबाजी के अगुवाई में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हृदय स्थल ग्रास मेमोरियल मैदान में पहली बार हमारी धार्मिक संस्था द्वारा त्रिदिवसीय “विश्व शांति अखंड ब्रह्म महायज्ञ 2025” का भव्य और दिव्य आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 27 मार्च, 2025 से 29 मार्च, 2025 तक होने वाले इस महायज्ञ में सैकड़ों युवा नशापान का त्याग करेंगे और महिला सुरक्षा सम्मान, शिक्षा युक्त गरीबी मुक्त समाज के नवनिर्माण का संकल्प लेंगे। अलेख महिमा शरणम, चंदे गौ चरणम के नारे के साथ इस पवित्र आयोजन का आह्वान रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय संत परम पूज्य श्रीमत बाबा उदयनाथ बाबा जी ने किया है। उन्होंने कहा कार्यक्रम स्थल में विशाल डोम बनकर तैयार हो चुका है। विश्व शांति यज्ञ में विशेष रूप से दिनांक 27/03/2025 को सैकड़ों भक्त महिलाओं द्वारा एक भव्य कलश यात्रा निकाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *