प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

PTV BHARAT 27 MAR 2025    रायपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन आगामी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर में एक आम सभा को संबोधित करने छत्तीसगढ़ पधार रहे हैं वे निजी विमान से रायपुर के विवेकानन्द विमानतल पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से बिलासपुर प्रस्थान करेंगे उनकी सभा को लेकर पूरे प्रदेश में तैयारियां जोरों पर है भाजपा का प्रयास है कि प्रदेश भर से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता और जनता उनकी सभा में शामिल होकर प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुने भाजपा नेता पदाधिकारी तैयारियां चालू कर चुके हैं इसी कड़ी में आज रायपुर शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर शहर जिला की विशाल आम बैठक आयोजित की गई, उक्त आवश्यक बैठक में रायपुर शहर के विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और जिला पदाधिकारियों सहित शहर जिला के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आहूत की गई इस आवश्यक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा को लेकर सभी पार्षदों और जिला पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए जिसमें रायपुर से बिलासपुर प्रस्थान करने हेतु कार्यकर्ताओं के लिए वाहनों की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं सौंपी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *