PTV BHARAT 27 MAR 2025 भुवनेश्वर। Odisha News: विधानसभा घेराव करने के लिए भुवनेश्वर राम मंदिर चौक से कांग्रेस की पदयात्रा शुरू हो गई है। इस पदयात्रा के दौरान अब बवाल मच गया है। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को दौड़ा-दौड़कर पीटना शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी पत्थरबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने पानी की बौछार के साथ-साथ आंसू गैस के गोले भी छोड़े। कुर्सी डंडा एक दूसरे पर फेंक रहे हैं। महात्मा गांधी मार्ग रण क्षेत्र में तब्दील हो गया है। एक कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फट गया है। पुिलस स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश में लगी है। पानी स्प्रे और आंसू गैस के गोले छोड़ने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रशासन गोली भी चलाए तो भी हम पीछे नहीं हटेंगे
ओडिशा में कांग्रेस नेताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पुलिस ने पीटा
